yummy samosas

Hi Friends
समोसे तो हम सबके favorite हैं। और अक्सर हम कहते है की चलो समोसे ले आए ,तो क्यू न आज हम समोसे अपने घर में ही बनाए और अपनी फैमिली को सरप्राइज दें।

There is one shop in Laxmi nagar,Delhi,he make 101 types of samosas...!!! my brother used to go there and bring diferent different types of samosas and his MALAI SAMOSA is so tasty.he charged around 40 bucks for that... its pretty good ok now  we came on our recipe...i am telling the plain aloo samosa recipe here so if you want some another type so just comment me i will post that also.




समोसे का आटा बनाने के लिये-
मैदा - 250 ग्राम (2.1/2 कप)
घी -  1/4 कप से थोड़ा ज्यादा
नमक -आधा छोटी चम्मच

समोसे में भरने की पिठ्ठी के लिये-
आलू - 3-4
हरे मटर के दाने - आधा कप
काजू - 12-15 (यदि आप चाहें)
किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
पनीर के टुकड़े
हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतरी हुई
अदरक - कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया
धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तलने के लिये तेल

विधि:
एक तरफ आलू को उबलने रख दें और दूसरी तरफ मैदा में तेल और नमक डालकर उसे अच्छे से मिलाएं। अब इसमें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें।

समोसे की पिठ्ठी के लिए -
एक कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें और उसमें धनिया पाउडर, हरी मिर्च व अदरक डाल कर भूनें। फिर इसमें आलू, मटर, गरम मसाला, नमक और अमचूर पाउडर डालकर कलछी से चलाएं और जब सारा मसाला अच्छी तरह भून जाए तो गैस बन्द कर दें। फिर इसे उतार कर ठंडा करें और काजू किशमिश मिला दें। समोसे की पिठ्ठी तैयार है।
अब पहले से गूंथे हुए आटे के दस बराबर आकार के गोले बना लें। एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लें। बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रखें।


इस बेली हुई पूरी को चाकू से दो बराबर के भागों में काट लें और एक भाग को तिकोना बनाते हुये मोड़ें(तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाएं)।

फिर इस तिकोन में नीचे एक पनीर का टुकड़ा डालें ,आलू की पिट्ठी भरें और उसके बाद, पीछे के किनारे को थोड़ा मोड़ दें। ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चिपका दें और समोसे का आकार दें। इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लें।
इन्हें तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और उसमें 3-4 समोसे डालें और ब्राउन होने तक तलें (समोसे तलते समय गैस मध्यम आँच पर ही रखें)। कढ़ाई से समोसे निकाल कर पेपर नैपकिन लगी प्लेट पर रख लें। सभी समोसों को इसी तरह तल कर निकाल लें। गरमा-गरम समोसे तैयार हैं।







Comments

Post a Comment