वडा पाव मुम्बई का फेमस स्ट्रीट फ़ूड है और यह वहां के हर नुक्कड़ और कोने कोने में मिलता है। तो आज में आपको बताती हूँ वडा पाव की स्पेशल रेसिपी।
कढाई में तेल गरम करे उसमे राई और हींग डाले, राई होने के बाद हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और कुछ देर पकाए फिर उबले आलू नमक, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर डाल के कुछ देर भूने. नीबू का रस और हरी धनिया मिला के गैस बंद कर दे,और मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दे. ठंडा होने पर 10 बराबर भागो में बाट दे और उसके गोले बना ले.
एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल गर्म करें,
एक गोला ले और बेसन के मिश्रण में डुबाएं अधिक मिश्रण को निकल दें और तेल में तलने के लिए डालें, गोले को तब तक तलें जब तक यह सुनेहेरे रंग और बहार से कुरकुरी न हो जाए, अब इसे एक प्लेट में निकाल लें ।
वडा पाव की चटनी बनाने के सामग्री
1 कप सूखा नारियल छोटे टुकडो में कटा हुआ
2 चम्मच सफ़ेद तिल
6-8 समूचे लाल मिर्च
1 बड़ा चम्मच बुनी मूंगफली के दाने
1/4 कप छिले हुए लहसुन
1 चम्मच इमली का गूदा
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच तेल
चटनी बनाने के लिए
एक कढाई गरम करे उसमे कटा हुआ नारियल डाल कर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूने और निकाल ले.फिर उसी कढाई में तिल डाले और उसे भी हल्का सुनहरा होने तक भूने और निकाल ले.
अब कढाई में एक चम्मच तेल डाले और लहसुन डाल के कुछ देर धीमी आंच पर भूने. गैस बंद कर के ठंडा होने दे.अब सारी सामग्री को मिला के बारीक पीस ले.चटनी तैयार है। इस चटनी को आप स्टोर भी कर सकते है।
पाव को बीच से काटे और उसमे चटनी लगा दे और एक तरफ हरी चटनी लगाए अब बीच में एक वड़ा लगाए
हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसे.
वडा बनाने की सामग्री
3 बड़े आलू उबले और मैश करे हुए
1/2 चम्मच राई
1 चुटकी हींग
1 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1/2 चम्मच मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच आमचूर
1 चम्मच नीबू का रस
1 चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक
बेसन का घोल बनाने के सामग्री
१ कप बेसन
१ कप बेसन
1/4 चम्मच लालमिर्च पाउडर
1 चम्मच तेल
2 चुटकी बेकिंग सोडा
1 चुटकी हींग पाउडर
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल
एक बड़े कटोरे में बेसन, चुटकीभर खाने का सोडा और नमक , लाल मिर्च और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं, अब थोड़ा पानी मिलाएं और पहले गाढा मिश्रण बनाएं फिर मिश्रण को ज़रूरत के अनुसार पतला करें ।.कढाई में तेल गरम करे उसमे राई और हींग डाले, राई होने के बाद हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और कुछ देर पकाए फिर उबले आलू नमक, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर डाल के कुछ देर भूने. नीबू का रस और हरी धनिया मिला के गैस बंद कर दे,और मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दे. ठंडा होने पर 10 बराबर भागो में बाट दे और उसके गोले बना ले.
एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल गर्म करें,
एक गोला ले और बेसन के मिश्रण में डुबाएं अधिक मिश्रण को निकल दें और तेल में तलने के लिए डालें, गोले को तब तक तलें जब तक यह सुनेहेरे रंग और बहार से कुरकुरी न हो जाए, अब इसे एक प्लेट में निकाल लें ।
वडा पाव की चटनी बनाने के सामग्री
1 कप सूखा नारियल छोटे टुकडो में कटा हुआ
2 चम्मच सफ़ेद तिल
6-8 समूचे लाल मिर्च
1 बड़ा चम्मच बुनी मूंगफली के दाने
1/4 कप छिले हुए लहसुन
1 चम्मच इमली का गूदा
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच तेल
चटनी बनाने के लिए
एक कढाई गरम करे उसमे कटा हुआ नारियल डाल कर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूने और निकाल ले.फिर उसी कढाई में तिल डाले और उसे भी हल्का सुनहरा होने तक भूने और निकाल ले.
अब कढाई में एक चम्मच तेल डाले और लहसुन डाल के कुछ देर धीमी आंच पर भूने. गैस बंद कर के ठंडा होने दे.अब सारी सामग्री को मिला के बारीक पीस ले.चटनी तैयार है। इस चटनी को आप स्टोर भी कर सकते है।
पाव को बीच से काटे और उसमे चटनी लगा दे और एक तरफ हरी चटनी लगाए अब बीच में एक वड़ा लगाए
हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसे.

Comments
Post a Comment