ROADSIDE CHOWMEIN

Hi Friends
Sorry for last days that i cant make any post because of some personal reason.but now i am back with my new recipe.Today we make chowmein yess " bhaiya half plate chowmein dena " but today we make it in home with same taste and  HYGEINE .


नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम)
प्याज -2 बारीक़ काटी हुई
गाजर -1  इसे घिस लीजिए
शिमला मिर्च - (बारीक लम्बी लम्बी कतरी हुई)
पत्ता गोभी - बारीक कतरा हुआ ( एक कप)
तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
नमक - एक छोटी चम्मच
चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
सोया सास - 2 छोटी चम्मच
सिरका - 2 छोटी चम्मच





नूडल्स को किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि ये नूडल्स से आसानी से अच्छी तरह पानी में सकें, पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 8-10 मिनिट तक और उबाल लीजिये, नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये।

अब सबसे जरुरी बात बहुत सारे लोग इसीलिए परेशान होते है की उनके नूडल्स आपस में चिपक जाते है और फिर नूडल्स अच्छे नहीं बनते। नूडल्स को कभी भी ठन्डे पानी से न धोए। उसे एक प्लेट में निकल के पंखे के नीचे रख दे और उसमे दो टीस्पून तेल भी डाल दे। 

इससे आप के नूडल्स कभी नही चिपकेंगे और चाऊमीन बिलकुल खिली खिली बनेगी।
    

कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम कीजिये, प्याज  गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये.  अब नूडल्स, नमक, सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च या लाल मिर्च  डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तेज आग पर मिलाइये.
 नूडल्स को प्याले में निकालिये. गरमा गरम वेजिटेबल नूडल्स चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.

Comments

Post a Comment