Hi friends
मरी आज की रेसिपी है मोमोस। .वैसे तो ये एक chinese डिश है पर इंडिया में आपको ये हर जगह बनते मिल जाएगी।
स्टफिंग के लिए:
- शिमला मिर्च - 1
- बन्द गोभी - एक कप ( कद्दूकस की हुई)
- गाजर - आधा कप कद्दूकस की हुई
- काली मिर्च - एक चौथाई चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- सिरका 1 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक)
बनाने की विधि:
एक बर्तन में मैदे को छान लें फिर उसमें पानी मिलाते हुए उसे नरम गूंथ लें. अब आटे को 1 घंटे के लिए ढक कर रख दें ताकि आटा फूल जाए.
स्टफिंग:
इसके लिए सबसे पहले प्याज़ और लहसुन को भूनें और बाद में बाकी सब्ज़ियां डाल कर स्टफिंग बनाएं. )
कढा़ई में तेल गरम करके अदरक और हरी मिर्च डाल कर थोडा़ सा भून लें. सारी कटी सब्ज़ियां मिला लें अब इसमें नमक,लाल मिर्च, काली मिर्च, सिरका, सोया सास और हरा धनिया डाल कर मिलाएं. इसे 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
आटे की छोटी छोटी लोई लेके पूरी की तरह पतला बेल लें. अब बेली हुई पूरी में स्टफिंग भर कर चारों तरफ से मोड़ डालते हुए इसे बंद कर दें. सारे मोमोज़ को ऎसे ही भरकर तैयार कर लें.
मोमोज़ पकाने के लिए आप इडली का संचा भी इस्तमाल क्र सकते है इसके नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई पानी डाल कर गैस पर उबलना रख दें. जाली वाले बर्तन में मोमोज़ डाल कर रख दें. इनको 10 मिन तक पकाए।
मोमोज़ की चटनी:
मोमोज़ के साथ एक खास प्रकार की तीखी चटनी खाई जाती है. जिसे बनाना भी काफ़ी आसान है.
सामग्री:
- टमाटर - 2
- साबुत लाल मिर्च - 5-6
- जीरा - आधा चम्मच
- मेथी दाना - आधा चम्मच
- हल्दी - 2 पिंच
- हींग - 1-2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 1 टेबल स्पून
बनाने की विधि:
टमाटर को धो कर काट लें.
कढा़ई में तेल डाल कर उसमें हींग, जीरा और मेथी दाना डाल कर तड़का लें. फिर इसमें हल्दी, कटे टमाटर और साबुत लाल मिर्च डाल कर टमाटर के गलने तक 3-4 मिनट के लिए पका लें. फिर गैस बंद करके इसे ठंडा कर लें. ठंडा होने के बाद इसमें नमक डाल कर मिक्सर में इसे बारीक पीस लें.
मोमोज़ की चटनी तैयार है. इस तीखी चटनी के साथ मोमोज़ का मज़ा लें.


Awsmmmmm......
ReplyDeleteAwsmmmmm......
ReplyDeleteThanks
ReplyDeleteThanks
ReplyDeleteThanks for the recipe madam. I will try this at home.
ReplyDeletereally enjoyed your blog. Its awesome.
ReplyDeleteThanks
ReplyDeleteThanks
ReplyDeleteI like your blog, its really nice to see such wonderful recipes
ReplyDeleteI like your blog, its really nice to see such wonderful recipes
ReplyDelete