INSTANT JALEBI

 hi 

 फ्रैण्ड्स आज की मेरी रेसिपी है फटाफट जलेबी जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आजाता है 
 चलिए बनाते है हमारी फटाफट जलेबी।






सामग्री :

1कप मैदा

1/2 दही

1/4 बेकिंग पाउडर

एक चुटकी (लाल)खाने वाला कलर

आधा कप पानी 

घी तलने  के लिए 

चाशनी के लिए
२ कप चीनी
1 कप पानी


विधि:
एक बर्तन में चीनी और पानी को मिला ले और धीमी गैस पे रखे जब तब वो एक तार की चाशनी न बन जाए.
एक तार की चाशनी देखने के लिए चाशनी को दो उंगलिओ के बीच में दबा कर  देखे अगर अगर एक तार जैसा आपको दिखता है मतलब की चाशनी तैयार है अब उसमे आधा नीम्बू  डाल दे इसे आपकी चाशनी बाद में जमेगी नहीं।फ्लेवर के लिए इलाइची भी डाल दे.

अब आते है जलेबी पर मैदा में दही और बेकिंग पाउडर मिला लें और पानी की सहायता से उसका घोल तैयार करें ध्यान रखे की घोल में गुढ़लिया  न हो और ये बेटर ज्यादा पतला भी न हो.अब इसमें कलर मिला ले.

कड़ाई में तेल गरम करें मध्यम आंच पे रखे,इस बेटर को एक पाइपिंग बैग में भर लें अब जलेबी वाली शेप देते हुए कड़ाई में डाले और दोनों तरफ से सेक लें.जब  गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसे निकल के चाशनी में डाल दें.ध्यान रखे की चाशनी ठंडी न हो मध्यम गरम हो 3  min  उसी में रहने दें.अब निकाल कर गरम गरम परोसे।

नोट्स:
अगर खाने वाला कलर न हो तो आपचुटकी भर  हल्दी डाल सकते हैं।





Comments