Hi friends,
मेरी आज की रेसिपी है गोल गप्पे या पानी पूरी,आ गया ना आप सब के मुंह पे पानी। चलिए आज में आपको बताती हूँ पानी पूरी को घर में कैसे बनाया जाए.और दोस्तों ये बिलकुल आसान है और इन्हे बना के आप 1वीक तक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर भी कर सकते है.
और सबसे बेस्ट बात की ये आपके और आपकी फैमिली के लिए सेफ है.

विधि :
सूजी - 1.25 कप (200 ग्राम)
तेल - ¼ कप (70 ग्राम)
तेल - तलने के लिए
सूजी की पानी पूरी बनाने के लिए, सबसे पहले सूजी को गूंथ कर तैयार कीजिये. इसके लिए बारीक सूजी का उपयोग किया जाता है. सूजी को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए. तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.
सूजी में हल्का गुनगुना पानी थोडी़-थोड़ी मात्रा में डालते हुए चपाती के आटे से भी नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढककर के 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. सूजी का आटा अच्छे से फूलकर तैयार हो जाएगा.
कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए.
आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ कर, उन्हैं गोल करके तैयार कर लीजिए. एक लोई लेके उसे बेल लीजिए।
तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें बेली हुई पूरी डाल दीजिए, दूसरी पूरी बेलिये और डालिये और देखिये पूरी अपने आप फूल कर तैरने लग जाती है, इस तरह जितनी पूरी कढ़ाई में आ जायं उतनी डाल दीजिए. अब कलछी को घुमाते हुये,और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए. तैयार पूरीयों को प्लेट पे रखते जाइए और सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये।
Pani for Golgappa
आवश्यक सामग्री
इमली - 50 ग्राम
हरा धनिया - 50 ग्राम या एक कप
हरी मिर्च -6-7
काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
काला नमक - 2 छोटे चम्मच
नमक - 1/2 छोटी चम्मच
भुना जीरा -1 छोटा चम्मच
सूखा पोदीना - 1 छोटा चम्मच या हरा पोदीना पत्ती 2 टेबल स्पून
विधि -
इमली को एक कटोरी में निकाल कर गरम पनि में भिगो दे ,अगर आपके पास microwave है तो 5 min लगा ले. इमली छान कर प्याले में निकाल लीजिए।
मिक्सर जार में धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, काली मिर्च, काला नमक, पुदीना पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लीजिए.छाने हुए खटाई के पल्प में धनिया-पुदीना का पेस्ट और पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिए. गोल गप्पों के लिए स्वादिष्ट पानी बनकर तैयार है.
पानी पूरी सर्व करने के लिए उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, इसमें भुना जीरा, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर आलू तैयार कर लीजिए और मीठी चटनी बना लीजिये.
सूजी की पानी पूरी को किसी एयर टाईट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 10-15 दिनों तक आराम से जब भी आपका मन गोल गप्पे खाने का करे इन्हें कंटेनर से निकालिए और खाईये।
सुझाव
सूजी का आटा नरम गूंथे और उसे अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करना होता है. यदि लोई बनाते हुए लोई में दरारें आ रही हों तो इसका मतलब है की आटा अच्छे से चिकना नहीं हुआ है या आटा सख्त है.
लोई को हल्का सा दबाव देते हुए थोडा़ मोटा बेलें
गोल गप्पे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए.

Thanks
ReplyDeleteI am a big fan of road side Gol Gappe. Thanks for the recipe madam.
ReplyDeleteI have articulated the given recipe and succeeded. Thanks
ReplyDeleteI love this blog.
ReplyDeleteThanks for liking
ReplyDeleteThanks for liking
ReplyDelete